पंजाबी साहित्य सभा, पंजाबी अध्ययन स्कूल, पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से शहीद भगत सिंह की याद को समर्पित काव्य सम्मेलन का आयोजन
चंडीगढ़, 1 अक्तूबर, 2025 - आज दिनांक 1 अक्तूबर, 2025 को पंजाबी साहित्य सभा, पंजाबी अध्ययन स्कूल, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की ओर से शहीद-ए-आज़म श्री भगत सिंह की याद को समर्पित एक काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर सरबजीत सिंह के शब्दों से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को जहाँ शहीद भगत सिंह के जीवन के बारे में जानकारी दी, वहीं भगत सिंह के संबंध में प्रचलित मिथों का खंडन करते हुए उन्हें एक बौद्धिक व्यक्तित्व के रूप में समझने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह को सही रूप में समझने से हमारे नौजवान बौद्धिक रूप से और अधिक गहरी सोच अपनाने में सक्षम हो सकते हैं।
इस अवसर पर विभाग की प्राध्यापका डॉ. परमजीत कौर सिद्धू ने विद्यार्थियों को यह कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने भगत सिंह के बारे में बोलते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह से संबंधित पंजाबी लोगों के मन में अधिकतर टोपी वाली छविया पिस्तौल पकड़े हुए तस्वीर का प्रभाव रहा है, लेकिन हमें शहीद भगत सिंह की विचारधारा और उनके समाजवाद, राष्ट्रवाद तथा धर्मनिरपेक्षता जैसे विचारों को समझने और उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।उन्होंने इस बात पर बल दिया कि भगत सिंह को केवल एक क्रांतिकारी योद्धा के रूप में नहीं, बल्कि एक गहन विचारक और बौद्धिक व्यक्तित्व के रूप में समझना चाहिए।
विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर योग राज अंग्रिश ने शहीद भगत सिंह से संबंधित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को शहीदों की विचारधारा से जोड़ते हैं। उन्होंने बल दिया कि आज के दौर में भगत सिंह जैसी क्रांतिकारी सोच और भी अधिक प्रासंगिक है।उन्होंने कहा कि भगत सिंह की विचारधारा आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनकी गहन सोच से युवा पीढ़ी और अधिक परिपक्व दृष्टिकोण विकसित कर सकती है।
काव्य सम्मेलन में विभाग के विद्यार्थियों सुखदीप सिंह, मनदीप कौर, सुखपाल सिंह, अमनदीप कौर, गुरमन सिंह, दया सिंह एवं राजवीर सिंह ने शहीद भगत सिंह पर आधारित कविताओं का प्रभावशाली पाठ किया। मंच संचालन की भूमिका दया सिंह ने निभाई।इस आयोजन में विभाग के विद्यार्थी एवं शोधार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।