अमित शाह आज हरियाणा में करेंगे दो रैलियां, पुलिस अलर्ट पर
फतेहाबाद, 23 सितंबर, 2024ः हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर कुछ दिन ही शेष रह गए है। ऐसे में सभी सियासी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। नेताओं के प्रचार का सिलसिला भी ज़ोरों पर है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज (सोमवार) हरियाणा दौरे पर हैं। वह यहां दो रैलियों को संबोधित करेंगे।पहले वे फतेहाबाद के टोहाना विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद यमुनानगर के जगाधरी में उनकी रैली है। अमित शाह के आगमन को देखते हुए पुलिस अलर्ट पर है और दोनों ही जगह सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →