किसानों-कारोबारियों को गाली देने से देश नहीं बढ़ताः पीएम मोदी
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि किसानों-कारोबारियों को गाली देने से देश नहीं बढ़ता है। पीएम ने कहा कि 1970 के दशक में गरीबी हटाओ का नारा दिया गया था, तब भारत की आबादी करीब 50 करोड़ थी। लेकिन पिछले 12-13 साल में अर्थव्यवस्था बदली है। आज 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर निकले हैं।
उन्होंने कहा कि भारत के पास 140 करोड़ लोगों का बड़ा बाजार है। ऐसे में कारोबारियों और कंपनियों को सिर्फ घरेलू बाजार के भरोसे नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें अपनी क्वालिटी में सुधार कर ग्लोबल मार्केट में कॉम्पिटिशन करने की तैयारी करनी होगी।
पीएम मोदी ने विश्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पिछले 12-13 साल में 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आए हैं। उन्होंने इसे देश की आर्थिक प्रगति का बड़ा उदाहरण बताया।पीएम ने कहा कि कुछ कंपनियां विदेशों के लिए बेहतर और भारत के लिए कम गुणवत्ता वाले उत्पाद बनाती हैं। इस सोच को बदलना होगा। भारतीय ग्राहक भी अच्छी गुणवत्ता वाले सामान के हकदार हैं।मोदी ने कहा कि सरकार रिफॉर्म एक्सप्रेस के जरिए लगातार सुधार कर रही है। उन्होंने कारोबारियों से बिना झिझक अपनी समस्याएं और सुधारों से जुड़े सुझाव देने को कहा। सरकार उनके साथ खड़ी है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →