एनआईए ने खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के समर्थक सुरिंदर सिंह ठिकरीवाल को गिरफ्तार किया
नई दिल्लीः राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स-केजेडएफ के समर्थक सुरिंदर सिंह ठिकरीवाल को गिरफ्तार किया है। वह इस वर्ष अप्रैल में पंजाब में शंभू और राजपुरा रेलवे स्टेशनों के बीच रेल लाईन पर हुए विस्फोट के मामले में आरोपी है। अमरीका से निर्वासित किए जाने के बाद उसे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया है।
यह विस्फोट पंजाब में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और कानून-व्यवस्था को अस्थिर करने के लिए आतंकवादी गतिविधियां बढ़ाने के लिए किया गया था। आरोपी के खिलाफ पंजाब के विभिन्न जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी के साथ ही एनआईए ने राजपुरा-शंभू विस्फोट मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →