अकाली नेता मजीठिया आज नाभा जेल से बाहर आएंगे
चंडीगढ़, 03 फरवरी,2026ः पंजाब के पूर्व मंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल (SAD) के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया आज (3 फरवरी) सुबह साढ़े 10 बजे जेल से बाहर आएंगे। उनकी पत्नी गनीव कौर मजीठिया ने सोमवार शाम को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर यह जानकारी दी।
उन्होंने लिखा- गुरु साहिब जी का कोटि-कोटि शुक्राना। मेरे सभी भाइयों-बहनों, समस्त शुभचिंतकों और दल के नेतृत्व का मैं दिल से धन्यवाद व्यक्त करती हूं। आज माननीय सुप्रीम कोर्ट ने बिक्रम सिंह मजीठिया को जमानत दी। गुरु साहिब की रहमत, न्याय व्यवस्था पर विश्वास और सच की जीत हुई है। मजीठिया कल सुबह साढ़े 10 बजे नाभा जेल से बाहर आएंगे।
मजीठिया की रिहाई को लेकर उनके समर्थकों में उत्साह है। संभावना है कि वे पटियाला में नाभा जेल के बाहर बड़ी संख्या में इकट्ठा होंगे। जब मजीठिया जेल से बाहर आएंगे तो उनका जोर-शोर से स्वागत किया जाएगा। इसे लेकर जेल के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →