अनिल विज ने हरियाणा CM की कुर्सी पर दावा ठोका
चंडीगढ़, 15 सितंबर,2024ः हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री और अंबाला कैंट से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने मुख्यमंत्री पद पर दावा ठोका है। रविवार को अनिल विज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने विधायक और मंत्री रहते हुए किए गए काम गिनाए। अनिल विज ने कहा, 'सारे हरियाणा से लोग आ रहे हैं। मैं जहां-जहां गया हूं, लोग कह रहे हैं कि आप सीनियर पोस्ट पर हो, सीएम क्यों नहीं बने? मैं उन लोगों की मांग पर अपनी सीनियोरिटी के दम पर मुख्यमंत्री बनने का दावा पेश करूंगा। पार्टी बनाती है या नहीं, यह उनका फैसला है। अगर पार्टी ने मुझे मुख्यमंत्री बना दिया तो मैं हरियाणा की तकदीर बदल दूंगा, हरियाणा की तस्वीर बदल दूंगा।'
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →