अभी नहीं मिलेगी घने कोहरे से राहत! पंजाब के 15 जिलों में धुंध का अलर्ट
चंडीगढ़, 19 नवंबर, 2024ः पंजाब वासियों को अभी घने कोहरे से राहत नहीं मिलती दिख रही है।चंडीगढ़ और पंजाब के 15 जिलों में आज भी धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पूरे चंडीगढ़ के साथ राज्य के 8 जिलों में ओरोंज और 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसमें 8 जिलों कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मलेरकोटला में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहीं, 7 जिलों एएसएएस नगर, रूपनगर, नवांशहर, होशियारपुर, तरनतारन, अमृतसर और गुरदासपुर में धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →