अमृतसर में विजिबिलिटी जीरो, 2 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें डायवर्ट
चंडीगढ़, 04 जनवरी, 2025ः पंजाब-चंडीगढ़ में घना कोहरा छाया हुआ है।आधी रात से अमृतसर और पठानकोट में विजिबिलिटी जीरो पर पहुंच गई।कोहरे के कारण अमृतसर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स के आने-जाने में बाधा आई है। कई फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। बैंकॉक से आने वाली फ्लाइट अमृतसर में लैंड नहीं कर पाई और उसे लखनऊ की ओर डायवर्ट कर दिया गया। मलेशिया एयरलाइंस की एक फ्लाइट को दिल्ली भेजा गया।दिल्ली एयरपोर्ट पर भी कोहरे के कारण हालात खराब हो रहे हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →