उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से हाईवे बंद, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड के कारण यमुनोत्री नेशनल हाईवे कई जगहों पर बंद हो गया है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है।
उत्तराखंड में आज सभी जिलों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज से अति तेज बारिश के दौर की संभावना जताई गई है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी गरज-चमक के साथ बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →