एनसीपी विधायक रोहित पवार के PA की बेटी की मौत
पूणेः पुणे के बारामती में एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार के पर्सनल असिस्टेंट (PA) की 12 साल की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक, बच्ची रोहित पवार के PA की बेटी थी। उसका शव रविवार सुबह बारामती तहसील के साईनगर इलाके में घर के नाले के पास मिला।शनिवार को किसी बात को लेकर बच्ची का अपनी मां से मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद वह नाराज होकर घर से बाहर चली गई थी।
पुलिस के मुताबिक, जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। रविवार सुबह बच्ची का शव घर के पास मिलने की सूचना पुलिस को मिली।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बारामती सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →