ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट भारतीय पहुंचे दिल्ली, 11 पंजाबी भी शामिल
चंडीगढ़, 30 अप्रैल,2026, ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है, जिनमें 11 पंजाबी शामिल हैं। हालांकि इसमें से 9 पंजाबियों को ही भारत भेजा गया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। रात में इनकी फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गई है। यहां पर उनसे करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई।पंजाब सरकार की टीम उन्हें लेने के लिए दिल्ली पहुंची हैं, जो अब उन्हें पंजाब लेकर आएगी।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जो लोग डिपोर्ट किए गए हैं, वह जांलधर, होशियारपुर, खन्ना, मोगा, नवांशहर, गढ़शंकर, तरनतारन, फिरोजपुर और रूपनगर के रहने वाले हैं। सीएम भगवंत मान पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि इन लोगों ने ऑस्ट्रेलिया जाकर वहां के नियम तोड़े हैं, जिस वजह से उन्हें डिपोर्ट किया गया है।
इन लोगों की पहचान जसवंत सिंह (34 वर्ष), अंग्रेज सिंह (32 वर्ष), सतिंदरजीत सिंह शेरगिल (31 वर्ष), गुरप्रीत सिंह संधू (30 वर्ष), जगजीत सिंह (35 वर्ष), जसप्रत सिंह (35 वर्ष), निर्मल सिंह (38 वर्ष), श्रुति शर्मा (35 वर्ष), रणजी सिंह (35 वर्ष), हरप्रीत सिंह (41 वर्ष) और गगनदीप सिंह (25 वर्ष) के रूप में हुई है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →