ओम प्रकाश चौटाला का आज दोपहर होगा अंतिम संस्कार, सम्मान में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 21 दिसंबर, 2024ः इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला (89) का शुक्रवार को निधन हो गया। हरियाणा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में तीन दिवसीय राजकीय शोक और शनिवार को सभी स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में होगा। पार्थिव शरीर शनिवार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। इसके बाद तीन बजे अंतिम संस्कार होगा। अंतिम यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और सीएम नायब सिंह सैनी शामिल हो सकते हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →