ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा: CM मान ने तुरंत गिरदावरी के निर्देश दिए
चंडीगढ़, 6 अप्रैल, 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज किसानों के पक्ष में बड़ा बयान देते हुए कहा कि राज्य में बेमौसम बारिश और भारी ओलावृष्टि से जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, सरकार उनकी पाई-पाई का मुआवजा देगी।
CM मान ने कहा कि उन्होंने प्रशासन को प्रभावित इलाकों में तुरंत स्पेशल गिरदावरी कराने के निर्देश दिए हैं ताकि नुकसान का सही अंदाजा लगाया जा सके। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि जैसे ही गिरदावरी रिपोर्ट आएगी, मुआवजे की रकम बिना किसी देरी के किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →