कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, पायलट और ट्रेनी की मौत
बाबूशाही ब्यूरो
कानपुर: कानपुर में गुरुवार सुबह 11:50 बजे एक ट्रेनिंग विमान क्रैश हो गया। विमान उड़ा रहे पायलट और ट्रेनी की मौत हो गई। हादसा गंगा बैराज के पास हुआ। जिस वक्त विमान हवा में डगमगाया, वह करीब 100 फीट ऊपर था। संतुलन बिगड़ने के बाद विमान पेड़ों से टकराता हुआ नीचे जा गिरा। फिर तेज धमाका हुआ।
दुर्घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। करीब 12:15 बजे पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इलाके की घेराबंदी की। पुलिस ने खून से लथपथ पायलट सचिन भाटिया (गुजरात) और ट्रेनी अभिषेक पुजारी (कर्नाटक) को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें दिख रहा है कि ऊंचाई से गिरने के बाद विमान मलबे में तब्दील हो गया।
ट्रेनर (इंस्ट्रक्टर) के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इनके पास 3000 घंटे का फ्लाइंग का अनुभव था। अभी DGCA को इन्फॉर्म कर दिया गया है। उनकी टीम जांच-पड़ताल करेगी। पूरे एरिया को प्रोटेक्ट कर दिया गया है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →