Himachal: पूर्व सीएम जयराम बोले -भाजपा सरकार आई, तो पहली बैठक में बहाल होंगी हिमकेयर-सहारा योजना
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला : 27 अगस्त 2026 :
प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान नियम 130 के तहत चर्चा में भाग लेते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की सत्ता में भाजपा की वापसी पर हिमकेयर और सहारा योजनाओं को पहली ही कैबिनेट बैठक में पुराने स्वरूप में बहाल किया जाएगा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने इन योजनाओं को आम आदमी की जिंदगी की पीड़ा कम करने और जरूरतमंद परिवारों को इलाज व आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुरू किया था।
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने योजनाओं को मजबूत करने के बजाय उन्हें बंद करने की दिशा में कदम उठाए और अब इन्हें बदनाम करने के लिए जांच करवाई जा रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जांच शुरू होने के बाद अधिकारी भी स्वाभाविक रूप से दबाव में काम करेंगे। सरकार योजनाओं को बंद करने पर अड़ी हुई है। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →