कुरुक्षेत्र में मारकंडा से सटे 8 गांवों में अलर्ट:सिरमौर में बारिश के कारण बढ़ रहा जलस्तर
कुरुक्षेत्र, 17 अगस्त, 2025ः कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी में शाम तक जलस्तर बढ़ने के आसार है, क्योंकि काला अंब और नाहन में मूसलाधार बारिश चल रही है। इसलिए मारकंडा नदी से सटे गांवों और कॉलोनी में अलर्ट घोषित किया गया है। अभी काला अंब में बारिश की वजह से करीब 40 हजार क्यूसेक पानी बह रहा। मुलाना (अंबाला) में करीब 17 हजार क्यूसेक पानी है। हालांकि शाहाबाद में मारकंडा की कैपेसिटी 35 हजार क्यूसेक है, लेकिन शाहाबाद में मारकंडा में जलस्तर बढ़ने से मारकंडा से सटे गांव में पानी घुस जाता है।
मारकंडा नदी में जलस्तर बढ़ने से कठवा, पट्टी जामड़ा, गुमटी, मलकपुर, कलसाना, तंगौर, मदनपुर और मुगल माजरा गांव में प्रशासन ने अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा शहर में मारकंडा कॉलोनी और बाजीगर कॉलोनी में भी अलर्ट है। यहां रहने वाले लोगों को अपने बच्चे और पशुओं को मारकंडा से दूर रहने का आह्वान किया गया है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →