कुरुक्षेत्र NIT के डायरेक्टर हटाए गए: जॉइंट रजिस्ट्रार भी चुके हैं सस्पेंड
कुरुक्षेत्र, 26 अप्रैल,2026ः पिछले 2 माह में चार स्टूडेंट के सुसाइड करने में मामले में घिरे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), कुरुक्षेत्र में फिर से बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ। एक दिन पहले ही जॉइंट रजिस्ट्रार को सस्पेंड करने के बाद अब डायरेक्टर प्रो. बीवी रमना रेड्डी को हटा दिया गया है।
उनके स्थान पर प्रो. ब्रह्मजीत सिंह को नया डायरेक्टर बनाया गया है। शनिवार देर रात NIT ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रो. ब्रह्मजीत सिंह को डायरेक्टर बनने की जानकारी अपलोड की है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →