पंजाब के 10 जिलों में टेंपरेचर 40 °C पार:हीट वेव-वॉर्म नाइट का यलो अलर्ट
चंडीगढ़,26 अप्रैल,2026ः पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस सीजन में पहली बार तापमान 45.2 डिग्री तक पहुंचा है। फरीदकोट सबसे गर्म रहा।मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक आज हीट वेव और वार्म नाइट का यलो अलर्ट है। जबकि 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक हीट वेव, वार्म नाइट, बिजली कड़कने और तेज हवा चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
चंडीगढ़ में हीट वेव का दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40–50 किमी/घंटा तक रह सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक घर से कम निकलें और खाने-पीने व सेहत का खास ध्यान रखें।राज्य में आज मौसम शुष्क रहेगा।
12 जिलों में हीट वेव और 7 जिलों में वार्म नाइट का अलर्ट है। इस दौरान मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, बरनाला, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, संगरूर, पटियाला, तरनतारन और अमृतसर में हीट वेव का अलर्ट है। जबकि अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, बरनाला और लुधियाना में वार्म नाइट की स्थिति रहेगी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →