UPSC में सफल हुए छात्रों को एक-एक लाख देगी SGPC
अमृतसर, 25 अप्रैल,2026ः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में सफलता प्राप्त करने वाले सिख विद्यार्थियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। एसजीपीसी की कमेटी ने इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसके तहत प्रत्येक सफल विद्यार्थी को एक-एक लाख रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।
एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन लंबे समय से सिख युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं की ओर प्रेरित करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उद्देश्य यह है कि अधिक से अधिक सिख युवा उच्च प्रशासनिक पदों तक पहुंचे और समाज व मानवता की सेवा में योगदान दें।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →