देश भर में लू का भारी सितम जारी, पारा पहुंचा 45 डिग्री के करीब
नई दिल्ली, 25 अप्रैल,2026ः देश के कई हिस्सों में लू का असर तेज होता जा रहा है। तीन चौथाई हिस्सा हीटवेव की चपेट में हैं। उत्तर-पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के 5 राज्यों के 14 शहरों में पारा 44°C के पार जा चुका है।इनमें वाराणसी, बांदा, रोहतक, झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, अकोला, अमरावती, वर्धा, चंद्रपुर, यवतमाल, बाड़मेर, हमीरपुर, आगरा और राजनांदगांव शामिल हैं।
इधर, दिल्ली में शनिवार दोपहर को पारा 43°C तक पहुंच गया। जिसके चलते राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल में 'हीटस्ट्रोक यूनिट' बनाई गई है। इसमें कूलिंग टब, 200kg बर्फ बनाने की मशीनें और पोर्टेबल आइस पैक भी रखे गए हैं।
अगले 2 दिन के मौसम का हाल
26 अप्रैल:
- छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है।
- आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, ओडिशा और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।
27 अप्रैल:
- बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हीटवेव चलेगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्म रातें रहने की भी आशंका है।
- आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, गोवा, ओडिशा और तमिलनाडु में बहुत ज्यादा गर्म और उमस भरा मौसम हो सकता है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →