Raghav Chadha की Fan Following हुई कम! Social Media पर कम हुए Followers
नई दिल्ली, 25 अप्रैल,2026ः राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। जिसके बाद से शायद उनकी लोकप्रियता कम होती नज़ आ रही है। 24 घंटे के भीतर राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स करीब 14.6 मिलियन से घटकर 13.2 मिलियन रह गए।
आम लोगों के मुद्दे उठाकर चर्चा में आए राघव चड्ढा
- हाल के समय में संसद से लेकर सड़क तक राघव चड्ढा ने जिस तरह से आम लोगों से जुड़े मुद्दे उठाए थे, उससे उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ने लगी थी।
- इनमें मोबाइल रिचार्ज न होने पर भी फ्री इनकमिंग की सुविधा, पैटरनिटी लीव और हवाई अड्डों पर सस्ते भोजन आदि की सुविधा की मांग शामिल है।
इससे उनकी लोकप्रियता का ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ा था। खासकर युवाओं में वे बहुत पसंद किए जा रहे थे। इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स में मची भगदड़ से लग रहा है कि कहीं न कईं, उनके चाहने वालों में अभी के लिए उनसे निराशा हुई है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →