कोलकाता में चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़, 18 मौत:45 घायल
कोलकाताः पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शनिवार शाम चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़ मच गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 पुरुष, 13 महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।हादसे में 45 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।कोलकाता पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम बारिश शुरू हुई। इससे बचने के लिए कई लोग पंडाल के अंदर रुक गए। इसी दौरान करीब 7:40 बजे नए दर्शकों के प्रवेश की कोशिश के बीच धक्का-मुक्की होने लगी और भगदड़ मच गई।
हादसे के बाद पंडाल की लाइटें बंद कर दी गईं और लोगों की एंट्री रोक दी गई। घटना के बाद कई अन्य दुर्गा पूजा पंडाल भी बंद कर दिए गए हैं। बंगाल सरकार ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003455678 जारी किया है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा- कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल में लोगों की मौत की खबर अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूँ। जो लोग घायल हुए हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “मैं 9 बजे से मेडिकल कॉलेज में हूं। हमारी पूरी टीम काम कर रही है। कोई भी घर पर नहीं बैठा है। घायलों का इलाज चल रहा है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मृतकों के परिवारों से मुलाकात की है। परिवारों ने उन्हें बताया कि वहां निजी सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। सीटी की आवाज सुनकर लोग दौड़ने लगे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने कहा कि यह बेहद दर्दनाक घटना है और शोक जताने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं।
शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि हादसे के सिलसिले में क्लब के पदाधिकारियों, निजी सुरक्षाकर्मियों और ड्यूटी पर तैनात लोगों को पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक 17 लोगों की मौत हुई है।
प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए की मदद दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →