संजीव अरोड़ा की बेल एप्लीकेशन पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पढ़ें पूरी खबर
रवि जाखू
चंडीगढ़ 16 अक्टूबर, 2026: संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका देते हुए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने उनकी बेल एप्लीकेशन खारिज कर दी है। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक लगातार बहस होती रही, जिसके बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।
गौरतलब है कि एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद संजीव अरोड़ा ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और 23 जून को बेल के लिए अर्जी दी थी। ED द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से संजीव अरोड़ा लगातार गुरुग्राम जेल में बंद हैं और हाई कोर्ट द्वारा बेल रद्द किए जाने के कारण फिलहाल उनके मामले में कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →