गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद सीएम मान का ट्वीट, कही यह बात
चंडीगढ़, 17 जनवरी,2026ः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया है। उन्होने मुलाकात के बारे में जानकारी दी है। सीएम ने बताया कि "आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की। इस दौरान तार पार सीमावर्ती क्षेत्र और बीज बिल सहित कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है, इसलिए बिना पंजाब से परामर्श किए संसद में बीज बिल ना लाए जाने का मुद्दा उठाया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि पंजाब के पास अतिरिक्त पानी नहीं है, इसलिए SYL के मुद्दे को भी समाप्त किया जाए। FCI में GM के पद पर पंजाब कैडर के ही अधिकारी की नियुक्ति की मांग की। इसके अलावा RDF के 8,500 करोड़ रुपये जारी करने, फूड एंड सिविल सप्लाई व स्टोरेज से जुड़े मामलों तथा तार पार सीमावर्ती क्षेत्र में किसानों को खेती के दौरान आ रही समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की बात रखी। गृह मंत्री साहब ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिया।"

ਅੱਜ ਦਿੱਲੀ ਵਿਖੇ ਕੇਂਦਰੀ ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਜੀ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ। ਤਾਰ ਪਾਰ ਸਰਹੱਦੀ ਖੇਤਰ ਤੇ ਬੀਜ ਬਿੱਲ ਸਮੇਤ ਕਈ ਅਹਿਮ ਮਸਲਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵਿਚਾਰ ਚਰਚਾ ਕੀਤੀ।

ਪੰਜਾਬ ਕਿਸਾਨੀ ਸੂਬਾ ਹੈ, ਇਸ ਲਈ ਸਾਡੇ ਤੋਂ ਪੁੱਛੇ ਬਗ਼ੈਰ ਸੰਸਦ 'ਚ ਬੀਜ ਬਿੱਲ ਨਾ ਲਿਆਉਣ ਬਾਰੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ। ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਕੋਲ ਵਾਧੂ… pic.twitter.com/lbl23psCYl
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) January 17, 2026

- Download Babushahi Hindi App

Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →