चंडीगढ़: AAP को बड़ा झटका, पार्षद प्रेमलता कांग्रेस में शामिल
चंडीगढ़ 23 फरवरी 2026- चंडीगढ़ नगर निगम की राजनीति में आज एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब आम आदमी पार्टी (AAP) की पार्षद प्रेमलता ने पार्टी को अलविदा कह दिया और कांग्रेस में शामिल हो गईं।
प्रेमलता कांग्रेस के सीनियर नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। उन्होंने AAP की नीतियों से अपनी नाराज़गी जताई और कांग्रेस की विचारधारा में अपनी आस्था जताई।
प्रेमलता के जाने से चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की स्थिति को झटका लगा है, जबकि कांग्रेस की स्थिति मज़बूत हुई है। सूत्रों के मुताबिक, प्रेमलता कुछ समय से पार्टी के अंदरूनी फैसलों से खुश नहीं थीं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →