चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंटद कटारिया आज लगाएंगे जनता दरबार
चंडीगढ़, 07 फरवरी.2026ः चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की ओर से आयोजित किया जाने वाला जनता दरबार आज 7 फरवरी को लगाया जाएगा। जनता दरबार शाम 3.30 बजे से 5.30 बजे तक चलेगा। जनसुनवाई का स्थान पहले की तरह डड्डूमाजरा स्थित कम्युनिटी सेंटर ही रहेगा। इस जनता दरबार में केवल डड्डूमाजरा और धनास क्षेत्र के निवासियों की समस्याएं सुनी जाएंगी।
जनता दरबार के दौरान डिप्टी कमिश्नर, एसएसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे। क्षेत्र के लोग सिविल प्रशासन और पुलिस प्रशासन से जुड़ी अपनी शिकायतें सीधे प्रशासक के सामने रख सकेंगे। प्रशासक शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही दिशा-निर्देश देंगे।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →