MP सतनाम संधू ने किसानों और डिफेन्स कर्मियों की सुविधा के लिए बॉर्डर एरिया में रेलवे कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार को पंजाब में 'बॉर्डर एरिया एक्सप्रेस' शुरू करने का दिया सुझाव
एमपी सतनाम सिंह संधू ने पंजाब के बॉर्डर एरिया में रेलवे कनेक्टिविटी और इंन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने का संसद के प्रशन काल में उठाया मुद्दा
केंद्र सरकार ने पंजाब में रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए रिकॉर्ड 5673 करोड़ रुपये का बजट किया अलॉट, जो यूपीए सरकार की अलॉटमेंट से 25 गुना ज्यादा : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
पंजाब के बॉर्डर एरिया में बेहतर रेलवे कनेक्टिविटी से खेतीबाड़ी उत्पादों और फर्टिलाइजर की आवाजाही आसान होगी और हमारे डिफेन्स कर्मियों को मिलेगा फायदा: सांसद सतनाम संधू
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का ग्लोबल स्टैंडर्ड के हिसाब से हुया रीडेवलपमेंट, जापान के रेलवे स्टेशनों की तर्ज पर बनाया वर्ल्ड क्लास स्टेशन: सांसद सतनाम संधू
मोहाली
सांसद सतनाम सिंह संधू ने आज संसद के बजट सेशन के प्रश्नकाल के दौरान पंजाब के बॉर्डर एरिया में रेलवे कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने का मुद्दा उठाया। इस मुद्दे को उठाते हुए सांसद सतनाम सिंह संधू ने कहा कि पंजाब की अंतरराष्ट्रीय सीमा 550 किलोमीटर लंबी है, जिसमें फिरोजपुर, गुरदासपुर, फाजिल्का और अन्य जिले शामिल हैं।
सांसद ने रेल मंत्रालय से बॉर्डर एरिया एक्सप्रेस नाम की एक स्पेशल ट्रेन शुरू करने के बारे में पूछा, जो पंजाब के बॉर्डर जिलों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ेगी। इस बेहतर कनेक्टिविटी से बॉर्डर इलाकों के निवासियों को फायदा होगा, जिसमें आर्मी, किसान और अन्य समुदाय शामिल हैं, जो ऐसी किसी भी पहल के मुख्य लाभार्थी होंगे। इससे लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी बढ़ेगी, किसानों के उत्पादों का ट्रांसपोर्टेशन आसान होगा और खेतीबाड़ी उपकरणों, फर्टिलाइजर और सामान की उपलब्धता में भी तेजी से होगी।
सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी की केंद्र सरकार ने 2026 के केंद्रीय बजट में विभिन्न रेलवे प्रोजेक्ट्स के लिए 5673 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बजट आवंटित किया है। जो यूपीए सरकार के आवंटन से 25 गुना ज्यादा है। पंजाब में रेल मंत्रालय द्वारा की गई विभिन्न पहलों में पंजाब के अलग-अलग शहरों के लिए 3 वंदे भारत हाई-स्पीड ट्रेनों की शुरुआत शामिल है, जिसमें नई दिल्ली से अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस, नई दिल्ली से नंगल अंब अंदोरा वंदे भारत और फिरोजपुर कैंट-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जा रही है। इसके साथ ही, 25.72 किलोमीटर लंबा फिरोजपुर-पट्टी रेल लिंक एक मंजूर किया, हाई-प्रायोरिटी प्रोजेक्ट है, जिसकी अनुमानित लागत 764.19 करोड़ रुपये है। इसे पंजाब के माझा और मालवा क्षेत्रों को जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। इससे फिरोजपुर और अमृतसर के बीच यात्रा की दूरी 196 किलोमीटर से घटकर लगभग 100 किलोमीटर हो जाएगी, जिससे कमर्शियल एक्टिविटीज को बढ़ावा मिलेगा और जम्मू-कश्मीर पश्चिमी राज्यों से जुड़ जाएगा। इसके अलावा, पंजाब के 30 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशनों के रूप में फिर से डेवलप किया जा रहा है। राज्य के रेलवे स्टेशनों की पहले ही 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन कर दी गई है और राज्य में कुल 26 हजार 382 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।
रेल इंफ्रा के लिए रिकॉर्ड बजट देने के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए सांसद सतनाम सिंह संधू ने कहा कि पंजाब राज्य विकास और प्रगति की राह पर अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है और पीएम मोदी के विकसित भारत विजन के अनुरूप है। यहां तक कि एनआरआई समुदाय भी जब भी राज्य का दौरा करते हैं तो पंजाब की प्रगति को महसूस कर सकते हैं।
सांसद संधू ने आगे कहा कि चंडीगढ़ स्टेशन का रीडेवलपमेंट बहुत तेजी से किया जा रहा है, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की रीडेवलपमेंट का लेवल ग्लोबल स्टैंडर्ड के बराबर है और इसे जापान के रेलवे स्टेशनों की तर्ज पर मॉडल रेलवे स्टेशन के रूप में डेवलप किया जा रहा है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →