चंडीगढ़-मोहाली में बारिश, पंजाब में अलर्ट
चंडीगढ़ः चंडीगढ़ और मोहाली में मंगलवार सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, 18 और 19 अगस्त को पंजाब के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ में भी आज बारिश की चेतावनी दी गई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक दर्ज की गई। इसके बाद 20 से 23 अगस्त के बीच मौसम में कुछ राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान भी कई जगह बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार बने रहेंगे।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →