MLA Sudhir Sharma : Vigilance Case : विजिलेंस के सवालों का आज मंगलवार को सामना करेंगे विधायक सुधीर, धर्मशाला के एमएलए से मांगा जा रहा संपत्तियों का ब्यौरा
बाबूशाही ब्यूरो
धर्मशाला : 18 अगस्त 2026 : आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में धर्मशाला के भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की मंगलवार को विजिलेंस के सामने अहम पेशी होने जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में जांच एजेंसी की पूछताछ और आगामी कार्रवाई पर अब पूरे प्रदेश की नजरें टिक गई हैं।
विजिलेंस विभाग इस मामले में पहले से ही सुधीर शर्मा से जुड़ी संपत्तियों, आय के स्रोतों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।
इससे पहले भी जांच एजेंसी ने मामले की कड़ियाँ जोड़ने के लिए विधायक को पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन तब उन्होंने 18 अगस्त के बाद ही उपलब्ध होने की बात कहकर मोहलत मांगी थी। अब जब उनके द्वारा दिया गया समय आ गया है, तो माना जा रहा है कि पेशी के दौरान विजिलेंस के अधिकारी आय और संपत्तियों के दस्तावेजों को लेकर उनसे सीधे और कड़े सवाल कर सकते हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने धर्मशाला से लेकर शिमला तक सियासी पारा भी चढ़ा दिया है। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →