चंडीगढ़ के होटलों में 24 घंटे मिलेगी शराब
चंडीगढ़: चंडीगढ़ के A कैटेगरी के होटलों में अब 24 घंटे शराब मिलेगी। यह सुविधा कैटेगरी B व C के होटलों में भी मिल सकती है लेकिन इसके लिए उन्हें 30 लाख रुपए की एनुअल लाइसेंस फीस देनी होगी। इन होटलों के कमरों में मिनी बार भी बनाया जा सकता है। चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से 2026-27 के लिए बनाई एक्साइज पॉलिसी में यह व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा बार अब सुबह 11 बजे से रात 1 बजे तक खुला रहेगा। हालांकि 12 बजे के बाद ऑर्डर नहीं लिया जा सकता। हां, अगर कोई क्लब, बार या रेस्टोरेंट में देर रात तक शराब परोसना चाहता है तो 8 लाख रुपए देकर रात 3 बजे तक शराब परोस सकता है। हालांकि आखिरी ऑर्डर रात 2 बजे तक ही लिया जाएगा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →