जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में एक आतंकी ढेर
गांदरबल, 01अप्रैल,2026ः जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि गांदरबल के अरहामा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया। प्रवक्ता ने बताया कि घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। अभियान जारी है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →