जम्मू-कश्मीर में बाढ़, एक व्यक्ति बहा, रेड अलर्ट जारी
जम्मू, 22 जुलाई, 2026ः जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के बीरवाह और खाग इलाकों में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ में एक व्यक्ति बह गया। घटना के बाद SDRF, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने मौके पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। मौसम विभाग की ओर से कश्मीर में सोमवार से रेड अलर्ट जारी है।
अगले 2 दिन के मौसम का हाल…
22 जुलाई:
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ और ईस्ट उत्तर प्रदेश, गोवा और सेंट्रल महाराष्ट्र में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तराखंड, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, दिल्ली, यूपी, बिहार, असम, मेघालय और सिक्किम में बारिश का यलो अलर्ट है।
अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, केरलम के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
23 जुलाई:
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में भारी बारिश का रेड अलर्ट है।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, ईस्ट मध्यप्रदेश, असम, मेघालय, सेंट्रल महाराष्ट्र, गोवा, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, वेस्ट मध्यप्रदेश, ईस्ट राजस्थान, गुजरात रीजन, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में बारिश का ओरेंज अलर्ट है।
कर्नाटक, तेलंगाना और कोस्टल आंध्रप्रदेश में तेज हवाएं चल सकती हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →