पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, पढ़ें क्या कहा
बाबूशाही ब्यूरो
नई दिल्ली, 21 जुलाई, 2026ः कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP का जंतर-मंतर पर मंगलवार को 24वें दिन प्रदर्शन जारी है। दोपहर 12 बजे तक हजारों की संख्या में आंदोलनकारी मौजूद हैं। सुबह कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने इन्हें नाश्ता बांटा।
उधर, आज सुबह जब सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस पहुंची तो CJP समर्थकों ने हाय-हाय के नारे लगाए। इससे पहले संसद मार्च के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार की देर शाम को जंतर-मंतर खाली करा लिया था। लेकिन आंदोलनकारी देर फिर एकत्रित हो गए।
इस बीच NDA संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।
राहुल ने कहा कि इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा पीएम और गृहमंत्री इस्तीफा दें। इस मामले में जवाबदारी तय होना ही चाहिए।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →