Weather Alert: पंजाब के कई जिलों में झमाझम बारिश, 3 दिन का अलर्ट जारी
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 21 जुलाई, 2026ः पंजाब- चंडीगढ़ में एक बार फिर मानसून अपने तेवर दिखाने लग गया है। राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। कई जगहों पर तो यह बारिश आफत भी बनकर बरस रही है। ऐसे में लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अभी आने वाले दिनों में यह सिलसिला रुकता नज़र नहीं आ रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार, मौसम प्रणाली में बदलाव के कारण पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। 21 जुलाई को व्यापक बारिश की संभावना है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज बारिश भी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, बुढलाडा, मानसा, बरनाला, तपा, पटियाला, राजपुरा, डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, तलवंडी साबो, अबोहर, मलोट, बठिंडा, गिद्दड़बाहा, फाजिल्का, रामपुरा फूल, जैतू, श्री मुक्तसर साहिब, जलालाबाद, बस्सी पठाना, चंडीगढ़, खरड़, चमकौर साहिब, रूपनगर, बाघा पुराना, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, जीरा, शाहकोट, कोटकपूरा, सुल्तानपुर लोधी, तरनतारन, खडूर साहिब, निहाल सिंह वाला, जगराओं, नकोदर, कपूरथला, जालंधर-2, भुलत्थ, दसूआ और मुकेरियां में हल्की बारिश होने की संभावना है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →