सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 8 मजदूरों की मौत:19 अब भी फंसे
गंगटोक, 21 जुलाई, 2026ः सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 8 की मौत हो गई। बाकी 19 मजदूर अब भी फंसे हैं।नामची जिले के मामरिंग स्थित समरदुंग सुरंग में निर्माण कार्य चल रहा था। जिला कलेक्टर अनुपा तामलिंग ने बताया कि फंसे हुए मजदूरों की संख्या 27 से कम या ज्यादा भी हो सकती है।सुरंग में मीथेन गैस लीक होने की आशंका है। कई बचावकर्मियों को अंदर जाने के दौरान चक्कर आए। कुछ बेहोश भी हो गए, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित हुआ।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →