ट्रक से टकराई पिकअप, 8 मौतें:23 घायल
भिंड (मध्यप्रदेश): मध्य प्रदेश के भिंड में नेशनल हाईवे-719 पर गोहद इलाके में सोमवार देर रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार पिकअप सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इससे 8 लोगों की मौत हो गई। 23 घायल हैं। इनमें ट्रक ड्राइवर भी शामिल है।
घायल नंदलाल बताया कि पिकअप में कुल 29 मजदूर सवार थे। सभी अलग-अलग गांव के थे। ये लोग ग्वालियर से धान की रोपाई का काम पूरा कर घर लौट रहे थे। पहले चार मजदूरों की मौत और 25 के घायल होने की जानकारी आई थी।
हादसे के बाद गोहद चौराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पांच शव गोहद और तीन शव ग्वालियर में रखे गए हैं। मरने वाले 6 लोगों की पहचान हो गई है, जबकि दो कि पहचान नहीं हो पाई है।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मरने वालों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →