दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मंजूरी:30 अक्टूबर को होगा शो
चंडीगढ़ः पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के प्रशंसकों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले उनके बहुप्रतीक्षित कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस और नागरिक प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। आयोजकों की ओर से सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की विस्तृत योजना पेश किए जाने के बाद प्रशासन ने कॉन्सर्ट के लिए हरी झंडी दे दी।
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कॉन्सर्ट के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) और आवश्यक अनुमति दिए जाने की पुष्टि की है।
मंजूरी मिलने के बाद अब 30 अक्टूबर को कॉन्सर्ट के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है। दिलजीत दोसांझ के इस लाइव शो को लेकर दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में उनके प्रशंसकों के बीच उत्साह है। अनुमति मिलने के बाद आयोजकों ने कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →