दिल्ली से करनाल तक चलेगी रैपिड रेल, 45 मिनट में तय होगा सफर
करनालः हरियाणा में अब दिल्ली से करनाल तक मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी। करीब 135 किलोमीटर यह सफर मात्र 45 मिनट में तय हो सकेगा। इस समय बस और कार से दिल्ली तक जाने में करीब ढाई घंटे का समय लगता है। करनाल तक रैपिड रेल कॉरिडोर बनाया जाना है। पहले इसे पानीपत तक बनाने की योजना थी, लेकिन पिछले दिनों दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सैनी की बैठक में इसे करनाल तक विस्तार करने की मंजूरी मिली है। इसके लिए सर्वे किया जाएगा और इसकी संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →