दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले
अलवर,30 अप्रैल,2026ः अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 5 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार में से केवल हड्डियां मिलीं हैं। कार ड्राइवर आग लगते ही बाहर कूद गया था।
उसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया है। कार सवार परिवार श्योपुर (मध्य प्रदेश) के चैनपुरा के रहने वाला था। परिवार मन्नत पूरी होने पर वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रहा था।
पुलिस को आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। एक्सीडेंट बुधवार रात 11 बजे हुआ।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →