दिल्ली-लुधियाना पहली फ्लाइट 15 मई को भरेगी उड़ान
लुधियानाः लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट से दिल्ली के बीच 15 मई से फ्लाइट शुरू हो जाएंगी। एयर इंडिया ने करीब एक महीने पहले से फ्लाइट्स के लिए बुकिंग विंडो खोल दी थी। बुकिंग शुरु हुए एक महीने 10 दिन का वक्त हो गया लेकिन अभी तक दिल्ली-लुधियाना और लुधियाना-दिल्ली की फ्लाइट में एक तिहाई सीटें भी बुक नहीं हो सकी।
156 सीटों वाले जहाज में 138 सीटें पैसेंजर के लिए हैं जबकि अन्य सीटें आरक्षित हैं। दिल्ली से लुधियाना के लिए 15 मई को जो पहली फ्लाइट उड़ान भरेगी उसमें रविवार सुबह तक सिर्फ 47 सीटें बुक हुई हैं। उसमें से भी ज्यादातर सीटें लुधियाना के नेताओं की हैं ।
वहीं लुधियाना से दिल्ली के लिए सुबह 7.55 बजे जो पहली फ्लाइट उड़ेगी उसमें अब सिर्फ 34 सीटें बुक हुई हैं जो कि कुल सीटों का 25 प्रतिशत के करीब है। उसके बाद की फ्लाइटों में तो बुकिंग की स्थिति और भी खराब है। एयर इंडिया के मुताबिक बुकिंग को लेकर रिस्पांस अभी कम है लेकिन उम्मीद है कि फ्लाइट चलने के बाद लोग फ्लाइट का फायदा लेंगे।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →