दिल्ली-NCR में बारिश, कई इलाकों में 3 फीट पानी
नई दिल्ली, 24 अगस्त,2026ः दिल्ली-NCR के कई इलाकों में सोमवार सुबह तेज बारिश हुई। इससे संगम विहार, दुर्गा विहार और कनॉट प्लेस समेत कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भर गया। घर, दुकानों में पानी घुस गया। सड़कों पर गाड़ियां फंस गईं।यूपी में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। 19 जिलों में बाढ़ आ गई। 92 गांवों में फसलें खराब हुई हैं, जबकि 26 गांव टापू बन गए हैं।
काशी में गंगा का पानी बढ़ने से दशाश्वमेध घाट की पुलिस चौकी डूब गई। प्रयागराज के दारागंज घाट का शमशान डूब गया, जिससे सड़कों पर अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। ललितपुर में एक युवक की बाइक पुल पर पानी के तेज बहाव में बह गई।मध्य प्रदेश के जबलपुर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश हुई। अशोकनगर में युवक बाइक समेत बह गया। प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →