Himachal Vidhansabha Session: वंदे मातरम पर नहीं बनी बात तो स्पीकर देंगे व्यवस्था; दो दिन टली थी कार्यवाही, आज दोपहर बाद शुरू होगी चर्चा
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला : 24 अगस्त 2026 :
विधानसभा के मानसून सत्र में वंदे मातरम् पर चल रहे गतिरोध के बीच सोमवार को दिन अहम रहेगा। कांग्रेस-भाजपा के बीच में टकराव खत्म नहीं होता है, तो सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया व्यवस्था देंगे।
सत्र के दो दिन पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव के चलते स्थगित करने पड़े हैं। लिहाजा सत्र के दूसरे दिन दो मर्तबा सदन की कार्यवाही स्थगित होने के उपरांत स्पीकर ने भी दोनों पक्षों से बातचीत कर समाधान करने को कहा है। ऐसा न होने पर कुलदीप सिंह पठानिया ने व्यवस्था देने की बात कही है।
उधर, सोमवार के लिए जारी की गई कार्यसूची के तहत नियम-62 के तहत दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी शामिल हैं। इनमें सुबाथू शहरी नॉन एग्रीकल्चरल थ्रिफ्ट एंड क्रडिट सोसायटी में कथित 20 करोड़ रुपये के गबन का मामला तथा राज्य से बाहर कार्यरत बोनाफाइड हिमाचलियों के बच्चों को राज्य कोटा का लाभ देने का विषय शामिल है,
वहीं नियम 130 के तहत दो प्रस्ताव सोमवार की कार्यसूची में है। पहला प्रस्ताव विपक्ष के चार विधायकों की ओर से सदन में रखा जाएगा।
यह प्रदेश में चिकित्सा संस्थानों के निर्माणाधीन भवनों, आधुनिक उपकरणों, दवाओं की उपलब्धता, रिक्तियां तथा स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता प्रदान करने से जुड़ा है। दूसरा प्रस्ताव सत्तापक्ष की ओर से विधायक केवल सिंह पठानिया की ओर से रखा जाएगा। यह जल संसाधनों, जलविद्युत परियोजनों से देय रॉयल्टी, फ्री पॉवर, जल उपकर की बकाया देयताओं की वसूली तथा राजस्व हितों हेतु संरक्षण से संबंधित है। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →