धुरंधर 2 के मेकर्स और रणवीर के खिलाफ पुलिस कंप्लेन
मुंबईः बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ कमा चुकी फिल्म धुरंधर: द रिवेंज के मेकर्स और रणवीर सिंह के खिलाफ पुलिस कंप्लेन की गई है। मुंबई में एक सिख संगठन ने फिल्म के मेकर्स और लीड एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।
सिख्स इन महाराष्ट्र' नामक संगठन ने मुंबई के मुलुंड पुलिस स्टेशन में यह शिकायत दी है। संगठन का कहना है कि फिल्म के एक पोस्टर में सिख मर्यादाओं का उल्लंघन किया गया है।
संगठन के मुताबिक, फिल्म के एक पोस्टर में रणवीर सिंह को पगड़ी, लंबी दाढ़ी और हाथ में कड़ा पहने दिखाया गया है, जो सिख धर्म के बेहद पवित्र प्रतीक हैं। इसी लुक में एक्टर को हाथ में सिगरेट पकड़े हुए दिखाया गया है। संगठन का कहना है कि इस चित्रण से सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →