CEC-CGC लांडरां में एआईसीटीई - आइडिया लैब का उद्घाटन किया गया
चंडीगढ़, 25 मार्च, 2026: चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज (सीईसी) – सीजीसी लांडरां में आज एआईसीटीई-आइडिया लैब का उद्घाटन किया गया। यह एक ऑन-कैंपस सुविधा स्टूडेंट्स और रिसर्चर्स में इनोवेशन, क्रिएटिविटी और एक्सपेरेंशिअल लर्निंग को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। ऑल इंडिया कौंसिल ऑफ़ टेक्नीकल एजुकेशन (एआईसीटीई), सीजीसी लांडरां और इंडस्ट्री पार्टनर्स के सहयोग से स्थापित इस सुविधा को लगभग एक करोड़ रुपये की प्रतिष्ठित अनुदान राशि से विकसित किया गया है। एआईसीटीई - आईडीआ डायनमिक इकोसिस्टम के रूप में परिकल्पित किया गया है, जहाँ स्टूडेंट्स इनोवेटिव समाधान को डिज़ाइन, विकसित और निर्मित कर सकते हैं। यह हैंड्स-ऑन शिक्षण को बढ़ावा देगा और एडवांस्ड टूल्स की मदद से स्टूडेंट्स को नए विचारों का अन्वेषण करने के लिए सशक्त बनाएगा, साथ ही प्रॉब्लम सॉल्विंग, कोलेबोरेशन और मॉडर्न इंजीनियरिंग स्किल्स को भी सुदृढ़ करेगा। यह लैब स्टूडेंट प्रोजेक्ट्स, एप्लाइड रिसर्च, इंटर्नशिप और एंटरप्रेंयूरिअल पहल का समर्थन करेगी, तथा अपनी सुविधाएँ पूरे क्षेत्र के एजुकेशनल और रिसर्च इंस्टीट्यूशन के लिए भी उपलब्ध कराएगी।
उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाने सीजीसी लांडरां के प्रेजिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल, चीफ गेस्ट सुनील मेहता, एवीपी, मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक इंडिया, परमपाल सिंह ढिल्लों, वाइस चेयरमैन, सीजीसी लांडरां, गेस्ट ऑफ़ ऑनर डॉ. जे. पी. सिंह, डिप्टी डायरेक्टर, हायर एजुकेशन, पंजाब, शीबा थॉमस, हेड, कंटेंट एंड पार्टनरशिप्स, नास्सकॉम तथा पुनीत वर्मा, प्रेजिडेंट, टाई चंडीगढ़ उपस्थित हुए। इसके अलावा विशिष्ट अतिथियों में मनोज गुप्ता, मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक इंडिया, कृति गुप्ता, पार्टनर रिलेशनशिप मैनेजर, नास्सकॉम तथा हर्षिता सरस्वत, डिप्टी मैनेजर, नास्सकॉम, इंडिया शामिल रहे। इन सभी का हार्दिक स्वागत डॉ. सुखप्रीत कौर, डायरेक्टर-प्रिंसिपल, सीईसी-सीजीसी लांडरां, फैकल्टी मेंबर्स, स्टूडेंट्स तथा संस्थान के डायरेक्टर्स द्वारा किया गया।
इस पहल का नेतृत्व डॉ. राजदीप सिंह, कैंपस डायरेक्टर एवं मुख्य मेंटर, एआईसीटीई - आइडिया लैब के मार्गदर्शन में किया गया। इसका सफल समन्वय प्रो. (डॉ.) रचिन गोयल, कोऑर्डिनेटर, एआईसीटीई - आइडिया लैब एवं एचओडी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट तथा डॉ. विनय भाटिया, को - कोर्डिनेटर, एआईसीटीई - आइडिया लैब एवं एचओडी, ईसीई डिपार्टमेंट, सीजीसी लांडरां द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। यह सुविधा ‘लर्निंग बाय डूइंग’ (करके सीखने) को प्रोत्साहित करने का उद्देश्य रखती है, जिससे छात्र पाठ्यपुस्तकों से आगे बढ़कर स्टेम अवधारणाओं को वास्तविक जीवन की परिस्थितियों में लागू कर सकें। एआईसीटीई - आइडिया लैब इन्नोवेशन के लिए एक व्यापक मंच प्रदान करती है, जिसमें रैपिड प्रोटोटाइपिंग, प्रॉडक्ट विज़ुअलाइज़ेशन टू इंटरडिसिप्लिनरी कोलेबोरेशन शामिल हैं। इस लैब में उन्नत तकनीकों से लैस उपकरण उपलब्ध हैं, जैसे कि लेज़र कटर सिस्टम, पीसीबी मिलिंग और प्रोटोटाइपिंग मशीनें, सीएनसी राउटर, बेंचटॉप वुड लेथ, मिनी लेथ कम मिलिंग मशीन, थ्री डी प्रिंटर और थ्रीडी स्कैनर। ये सुविधाएँ हाई डिज़ाइन, तेज प्रोटोटाइपिंग, सर्किट डेवलपमेंट और उन्नत निर्माण क्षमताओं को सक्षम बनाती हैं। इसके अलावा, इंडस्ट्री के साथ अपने संबंधों को मजबूत करते हुए, संस्थान ने नास्सकॉम के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे प्रभावशाली सहयोग और इंडस्ट्री से एलाइन स्किल डेवलपमेंट पहलों का मार्ग प्रशस्त किया जाये। इस अवसर पर बोलते हुए सीजीसी लांडरां के प्रेजिडेंट रशपाल सिंह प्रेजिडेंट, ने कहा, “एआईसीटीई - आइडिया लैब का उद्घाटन हमारे नवाचार-प्रेरित शिक्षा के मार्ग में एक परिवर्तनकारी कदम को दर्शाता है। यह सुविधा छात्रों को आलोचनात्मक सोच विकसित करने, निडरता से प्रयोग करने और अपने विचारों को प्रभावशाली समाधानों में बदलने के लिए सशक्त बनाएगी। सीजीसी लांडरां में, हम एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जहाँ क्रिएटिविटी फल-फूल सके और भविष्य में नयु उपलब्धियां हासिल करने वाले इंजीनियर तैयार हो सकें।” सुविधाओं के अलावा, यह लैब छात्रों को स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम्स, आईडीशन वर्कशॉप्स, इंडस्ट्री सहयोग, प्रतियोगिताओं और तकनीकी आयोजनों के माध्यम से सक्रिय रूप से शामिल करेगी। यह फैकल्टी डेवलपमेंट, शैक्षिक पहुंच और उद्यमशीलता पहलों का भी समर्थन करेगी, साथ ही समाचार पत्रों और समर्पित आइडिया लैब वेबपेज के माध्यम से लगातार दृश्यता सुनिश्चित करेगी। अनुभवी मेंटर्स और फैकल्टी मेंबर्स के मार्गदर्शन में, आइडिया लैब छात्रों के लिए एक सहयोगात्मक मंच प्रदान करती है जहाँ वे एक्स्प्लोर, एक्सपेरिमेंट और एक्सेल प्राप्त कर सकते हैं, इस प्रकार शैक्षणिक शिक्षा और वास्तविक जीवन के बीच का जो भी अंतर है, उसे आसानी से मिटाया जा सकता है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →