नगर निगम चुनाव : कई जगहों पर हंगामा, अबोहर में पुलिस ने किया लाठीचार्ज
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 21 दिसंबर, 2024ः पंजाब के 5 नगर निगमों में सुबह 7 बजे मतदान जारी है। इनमें जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला और फगवाड़ा शामिल हैं। कुछ देर में मतदान का समय खत्म हो जाएगा।ऐसे में कई जगहों से झड़पों की खबरें भी सामने आ रही है। अबोहर नगर निगम बूथ के बाहर पुलिस ने कुछ शरारती तत्वों पर लाठ-चार्ज किया है। जानकारी के मुताबिक ये युवक बूथ के भीतर जबरन घुसने का प्रयास कर रहे थे। जिन्हें पुलिस ने रोकना चाहा, लेकिन वे नहीं माने। जिसके बाद बल प्रयोग किया गया।
लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा में नगर काउंसिल चुनाव के दौरान अकाली दल और कांग्रेस नेता आपस में भिड़ गए हैं।अमृतसर के वार्ड 85 में आम आदमी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों में विवाद हो गया।लुधियाना के साहनेवाल इलाके में लोगों ने हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि उनकी वोट काटी गई है। जबकि ऑनलाइन शो हो रही है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →