नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद चंडीगढ़ प्रशासन अलर्ट:कंट्रोल रूम बनाया
चंडीगढ़, 27 अगस्त, 2026ः नेपाल में आए फ्लैश फ्लड को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि उनका कोई परिचित या परिवार का सदस्य नेपाल में हुई घटना के बाद लापता या अनट्रेस है तो सूचना डिप्टी कमिश्नर कार्यालय यूटी चंडीगढ़ को दें।
प्रशासन ने इसके लिए कंट्रोल रूम नंबर 112 और 0172-2700025 जारी किए हैं। इसके अलावा लोग adc-chd@nic.in पर ईमेल के जरिए भी जानकारी साझा कर सकते हैं। इस संबंध में संपर्क व्यक्ति मोहान सिंह, ऑफिस सुपरिंटेंडेंट, डिप्टी कमिश्नर कार्यालय, यूटी चंडीगढ़ को बनाया गया है।
नागरिकों से प्राप्त जानकारी को संकलित कर संबंधित अधिकारियों के साथ साझा किया जाएगा। इसका उद्देश्य नेपाल में लापता चंडीगढ़ के लोगों का पता लगाने और प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने में मदद करना है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →