पंजाबः पंचायत चुनावों के लिए कुछ देर में शुरु होगा मतदान
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 15 अक्तूबर, 2024ः पंजाब में गांवों की सरकार यानी पंचायत चुनाव के लिए आज (मंगलवार) सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा। जानकारी के मुताबिक 1 करोड़ 33 लाख वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। राज्य में कुल 13937 ग्राम पंचायतें हैं। चुनाव बैलट पेपर के माध्यम से होंगे।चुनाव ड्यूटी में 96 हजार कर्मी लगाए गए हैं। पुलिस की तरफ से चुनाव के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना होगी। (SK)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →