पंजाब की हवा हुई खराब! चंडीगढ़ सहित कई जिलों में AQI 100 के पार
चंडीगढ़ः पंजाब के अधिकतर शहरों की आबोहवा खराब हो चुकी है।चंडीगढ़ सहित पंजाब के अधिकतर शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। चंडीगढ़ में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 100 से अधिक है। अमृतसर में एक्यूआई 163 पहुंच गया। बठिंडा में एक्यूआई 109, जालंधर में 145, खन्ना में 143, लुधियाना में 155, मंडी गोबिंदगढ़ में 143 और पटियाला में 128 एक्यूआई दर्ज किया गया।
प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने पंजाब के अधिकतर शहरों को येलो कैटेगरी में रखा है। यानी कि फेफड़े, अस्थमा और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।वहीं, पराली जलाने के मामलों के बाद सुप्रीम कोर्ट भी सख्त हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने के मामले में पंजाब और हरियाणा के चीफ सेक्रेट्रियों को समन किया है। उन्हें 23 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →