पंजाब के 17 जिलों में शीतलहर जारी:14 दिसंबर तक येलो अलर्ट
चंडीगढ़, 11 दिसंबर, 2024ः पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के साथ ही पंजाब और चंडीगढ़ में भी शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग की तरफ से 14 दिसंबर तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।पंजाब में सबसे अधिक तापमान आनंदपुर साहिब 22.2 डिग्री दर्ज किया गया है। बाकि सभी जिलों का तापमान इससे कम रहा है। सबसे कम तापमान गुरदासपुर और पठानकोट में दर्ज किया गया।
आज हिमाचल से सटे पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, संगरूर, रूपनगर और मोहाली में शीतलहर का येलो अलर्ट है। अभी तक बारिश संबंधी कोई अलर्ट नहीं है। ऐसे में मौसम शुष्क रहेगा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →