पंजाब के 5 नगर निगमों में मतदान शुरू:लुधियाना–जालंधर और अमृतसर शामिल
चंडीगढ़, 21 दिंसबर, 2024ः पंजाब के 5 नगर निगमों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। इनमें जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला और फगवाड़ा शामिल हैं। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। वोटिंग खत्म होते ही काउंटिंग होगी और नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।44 नगर कौंसिल में भी मतदान शुरू हो गया है। नगर निगमों के 368 और नगर कौंसिलों के 598 वार्डों में वोटिंग के लिए 1609 पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं, जिनमें 3809 पोलिंग बूथ हैं। जिन निगमों में वोटिंग हो रही है, वहां 4 में कांग्रेस और 1 में भाजपा के मेयर बने थे। हालांकि अब 2 मेयर कांग्रेस छोड़ AAP और एक कांग्रेस से BJP में शामिल हो चुके हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →